बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोर्ट में पेशी के लिए पलामू पहुंचे लालू प्रसाद, 13 साल पहले इस मामले में बनाए गए थे आरोपी

कोर्ट में पेशी के लिए पलामू पहुंचे लालू प्रसाद, 13 साल पहले इस मामले में बनाए गए थे आरोपी

Jharkhand : लालू प्रसाद और कोर्ट के मुकदमों का रिश्ता बहुत पुराना है। एक से मुक्ति नहीं मिली, दूसरे केस पर सुनवाई और पेशी शुरू। चारा घोटाले में जमानत पर रिहा लालू प्रसाद एक और केस का सामना करने के लिए तैयार हैं। अंतर इतना है कि इस बार किसी घोटाले का नहीं बल्कि चुनावी आचार संहिता  के उल्लंघन से जुड़ा है। जिसमें पेशी के लिए लाला प्रसाद सोमवार को झारखंड के पलामू जिला पहुंचे। यहां वह तीन दिन रहेंगे, इस दौरान कोर्ट में सुनवाई के दौरान वह पेश होंगे।

आज होनी है पेशी

इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सोमवार को मेदिनीनगर (पलामू) पहुंचे। उन्हें बुधवार को आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में अदालत में उपस्थित होना है। पटना से हेलीकॉप्टर से शाम करीब चार बजे लालू प्रसाद मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे पर उतरे। वहां पार्टी के पदाधिकारी, पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लालू प्रसाद के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री भोला प्रसाद आदि साथ में पलामू आए हैं। 


13 साल पुराना मामला, गलत जगह उतार दिया था हेलीकॉप्टर

2009 के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से गिरिनाथ सिंह राजद प्रत्याशी थे। उनके प्रचार में लालू प्रसाद यादव उड़नखटोला से पहुंचे। गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय में लालू की सभा होनी थी। उड़खटोला के लैंड करने के लिए गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में हेलिपैड निर्धारित था। इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दी थी। लेकिन हेलिपैड पर न लैंड कर हेलिकाप्टर सभा स्थल पर उतरा। इससे अफरातफरी मच गई। इसी मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और हेलिकाप्टर के पायलट के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में पलामू कोर्ट में लालू की पेशी होनी है। इस मामले में वह आठ जून को संबंधित कोर्ट में पहली बार हाजिर होंगे। 

पेशी के साथ पार्टी अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

हवाई अड्डा से पलामू परिसदन पहुंचने के बाद लालू प्रसद ने झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घुरन राम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय प्रसाद सिंह आदि के साथ संगठन पर चर्चा की। इसके बाद मंगलवार को पलामू प्रमंडल के सभी 50 प्रखंडों के राजद अध्यक्षों के साथ सुबह दस बजे से बैठक करने का निर्णय लिया गया। राजद के कार्यकारी पलामू जिलाध्यक्ष रामनाथ चंद्रवंशी ने बताया कि दिन के दस बजे से पलामू प्रमंडल के सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक होगी जिसमें लालू प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे।


Suggested News