बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू-राबड़ी ने15 साल राज्य किया, कहीं कोई काम किया क्या?... सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- झूठा प्रचार प्रसार करते रहता है, सब काम तो हम किए हैं, 2005 के पहले कुछ था जी...

लालू-राबड़ी ने15 साल राज्य किया, कहीं कोई काम किया क्या?... सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- झूठा प्रचार प्रसार करते रहता है, सब काम तो हम किए हैं, 2005 के पहले कुछ था जी...

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। पक्ष विपक्ष को एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश जदयू ऑफिश पहुंचे। जहां उन्होंने प्रवक्ताओं के साथ बैठक की है। साथ ही उन्होंने चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने लालू-तेजस्वी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने एक बाऱ फिर कहा है कि, 2005 के पहले क्या था, कोई कही बाहर निकलता था। सब डरता था। हम देखिए सारा काम किए हैं। 

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि, हम लोग चुनाव जीतेंगे और काम के बल पर हम लोग लोगों के बीच जा रहे हैं। सीएम नीतीश ने बताया कि वह हर जगह चुनाव प्रचार में भी जाएंगे। सीएम नीतीश ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी की कार्यकाल को लेकर भी जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि,  वह लोग कोई काम नहीं किया है। माता-पिता 15 साल रहे, कहीं कोई काम हुआ, सब खाली प्रचार-प्रसार कर रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के लोगों ने आज तक कोई काम नहीं किया हमारे काम का श्रेय ले रहा है हम लोग चुनाव जीतेंगे।

वहीं उन्होंने लालू प्रसाद यादव की दोनों बेटी के चुनाव लड़ने पर कहा इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इन लोगों को कुछ मिलने वाला नहीं है। हम लोग चुनाव जीतेंगे। इन सब का कोई मतलब नहीं है। आप सब लोग तो जानते ही है कि यहां कौन काम किया है, वो सब कौन काम किया है। 2005 के पहले कुछ नहीं था। अब देखिए... हमलोग काम में लगे रहते हैं और वह केवल प्रचार करते रहता है। तो छोड़िए... वो सब को कुछ दिन के लिए लाए थे तो सब अपना काम बता रहा है, सब हम पहले से किए थे ना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमलोग का काम है, हम लोग काम करते रहेंगे। बाकी जिसको जो मन करे करता रहेगा। झूठ बोलता रहेगा सब। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने मीडियाकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि, हम तो आप लोग से भी कहेंगे कि हम जितना काम किए वो सब को दिखाइए। बता दें कि, लोकसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने के लिए सभी सहयोगी पार्टियां जी तोड़ कोशिश मे लगी हुई है। 

अभिजीत की रिपोर्ट

Suggested News