बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू-तेजस्वी को जगदानंद पर ही भरोसा, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ही रहेंगे, नामांकन किया दाखिल

लालू-तेजस्वी को जगदानंद पर ही भरोसा, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ही रहेंगे, नामांकन किया दाखिल

पटना. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में संभवतः जगदानंद सिंह ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा कल होगी। इस नामांकन कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी भी शामिल रहे।

तेजस्वी ने जगदानंद सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राजद को बड़ी उपलब्धियां मिली है। वे 2020 में प्रदेश अध्यक्ष थे, तो उस समय बिहार विधानसभा के चुनाव में राजद सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। तेजस्वी ने कहा कि जगदानंद सिंह एक योग्य राजनेता हैं। वे विधायक, सांसद और बिहार सरकार में मंत्री रह चकु हैं। अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

जगदानंद सिंह का राजद प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वह इस पद पर दूसरी बार आसीन होंगे। वह नवंबर 2019 में निर्विरोध बिहार राजद का प्रदेश अध्यक्ष चुने गये थे। इस साल राजद के सांगठनिक (2022-2025) चुनाव चल रहा है। 21 सितंबर को नये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस बार भी जगदानंद सिंह की निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। 

बता दें कि जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद के साथ लंबी राजनीति की है और दोनों आपस में मित्रवत हैं। एक बार तेजप्रताप यादव के मामले में जगदानंद सिंह ने मीडिया के सामने कह दिया था कि ' हू इज तेजप्रताप, वे सिर्फ लालू प्रसाद को जानते हैं'। इस पर जगदानंद सिंह को हटाने की मांग तेज होने लगी। लेकिन जगादनंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने रहे।


Suggested News