बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में महागठबंधन की सबसे बड़ी हार के बाद तनाव में लालू, दिन का खाना छोड़ा, डॉक्टर परेशान

बिहार में महागठबंधन की सबसे बड़ी हार के बाद तनाव में लालू, दिन का खाना छोड़ा, डॉक्टर परेशान

News4Nation: लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद से रांची के रिम्स  में भर्ती लालू प्रसाद की दिनचर्या बिगड़ गई है। बीते तीन दिनों से न तो वह सो पा रहे हैं, न ही दोपहर का खाना खा रहे हैं। लालू यादव की दिनचर्या देखकर डॉक्टरों की परेशानी भी बढ़ गई है। 


रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टरों की माने तो  वह सुबह में नाश्ता तो किसी तरह ले रहे हैं, लेकिन दोपहर का खाना नहीं खा रहे हैं। सुबह में नाश्ता और रात में ही खाना ले रहे हैं, जिसके कारण उन्हें इंसुलिन देने में परेशानी हो रही है। 


ईलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि लालू प्रसाद के लिए समय से खाना और दवा काफी जरूरी है। यदि समय से खाना नहीं खाएंगे तो समय से दवा नहीं दी जा सकेगी, जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। 


गौरतलब है कि चुनाव परिणाम के दिन लालू प्रसाद सुबह आठ बजे से ही टीवी खोलकर देख रहे थे। लेकिन जैसे जैसे चुनाव परिणाम आने लगा उनकी उदासी बढ़ती चली गई। दोपहर एक बजे तो वह टीवी बंद कर सो गए।

Suggested News