ईडी दफ्तर में लालू यादव से हो रही पूछताछ, नौकरी के बदले जमीन मामले में हो रही है पूछताछ

ईडी दफ्तर में लालू यादव से हो रही पूछताछ, नौकरी के बदले जमीन

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पटना स्थित दफ्तर में पेश होने पहुंचे. सुबह 11 बजे राबड़ी आवास से अपनी बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती के साथ लालू प्रसाद ईडी दफ्तर पहुंचे. लालू के ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ इक्कठ्ठा हो गई थी. कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू की गाड़ी को घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे.  ईडी की टीम लालू यादव से पूछताछ कर रही है.  

लालू यादव इडी ऑफिस के अंदर पैदल ही गए . उनके साथ उनकी बेटी मिशा भारती थी लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया. बाद में उन्हें ईटी दफ्तर में जाने की इजाजत मिल गई. मिशा के अनुसार लालू की तबीयत नासाज है. मिशा ने कहा कि अधिकारियों ने लालू को दवाई कब देना है इसकी जानकारी ली और उन्हें वहां से बाहर निकलने को कहा गया. 


वहीं ईडी दफ्तर के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है.  राजद के कई विधायक भी पहुंचे हैं. समर्थक केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं.  राजद समर्थकों ने आरोप लगाया कि लालू यादव बीमार हैं.  लालू प्रसाद ईडी के सवालों का जवाब देने पहुंचे हैं.

पटना से रंजन की रिपोर्ट