बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव पटना से झारखंड के लिए हुए रवाना, 8 जून को पलामू कोर्ट में होंगे पेश

लालू यादव पटना से झारखंड के लिए हुए रवाना, 8 जून को पलामू कोर्ट में होंगे पेश

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से झारखंड के लिए रवाना हो गये हैं। यहां वे 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होंगे। उन्हें आदर्श आचार संहिता के एक 27 साल पुराने मामले में कोर्ट में पेश होना है। वहीं इससे पहले मंगलवार को लालू यादव झारखंड में राजद कार्यकर्ता मिलेंगे। यहां वे कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान वे झारखंड में अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

8 जून को लालू यादव को पलामू कोर्ट में पेश होना है। यह मामला वर्ष1995 का है। उस दौरान बिहार और झारखंड का विभान नहीं हुआ था। विधानसभा चुनाव के दौरान गढ़वा में लालू यादव पर एक केस दर्ज कराया गया था। गढ़वा के गोविंद हाई स्कूल में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें लालू यादव हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। लालू ने लैंडिग के लिए तय किए गये स्थान से दूर एक खेत में हेलीकॉप्टर उतरवा दिया था। इसी मामले में पलामू कोर्ट में उनकी पेशी होनी है।

इससे पहले मंगलवार को लालू यादव झारखंड में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मिली जानकारी के अनुसार लालू दूसरे दलों के नेता से भी मुलाकात कर सकते हैं। वहीं लालू यादव के पलामू पहुंचने से पहले उनका भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। यहां पहुंचे ही राजद कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

Suggested News