बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव का जन्मदिन: कुशवाहा ने RJD सुप्रीमो को बताया सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला योद्धा, मांझी ने भी दी बधाई

लालू यादव का जन्मदिन: कुशवाहा ने RJD सुप्रीमो को बताया सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाला योद्धा, मांझी ने भी दी बधाई

PATNA : बिहार की राजनीति के किंगमेकर माने जानेवाल लालू प्रसाद आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार से साथ समर्थकों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। जहां बधाई देनेवालों में राजद के तमाम नेता शामिल हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके घोर विरोधी माने जानेवाले नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी हैं। इस सूची में सबसे बड़ा नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जदयू संसदीय कमेटी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का है। दोनों नेताओं ने लालू प्रसाद के दीर्घायु होने की कामना की है।


लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने उन्हें सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़नेवाला योद्धा करार दिया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर लालू प्रसाद की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि "बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। Happy Birthday Shri @laluprasadrjd Ji."

इसी तरह बिहार के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए लोकप्रिय जीतन राम मांझी ने भी लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है। लालू प्रसाद के लिए मांझी ने लिखा है कि बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री आदरणीय. @laluprasadrjd  जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। आप दीर्घायु हों,सदैव मुस्कुराते रहें ईश्वर से यही कामना है। 


बता दें एनडीए में शामिल दोनों नेताओं के इस तरह से लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई देने पर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। पिछले कुछ समय से लगातार मांझी की नैया एनडीए और महागठबंधन के बीच डोलती रही है।


Suggested News