बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू बोले- बिहार के लोग बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों में सुशासनी घोटालों के चलते चूहा खाने को हैं मजबूर

लालू बोले- बिहार के लोग बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों में सुशासनी घोटालों के चलते चूहा खाने को हैं मजबूर

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार में बाढ़ को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है। लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के लोग भ्रष्टाचार के चलते बाढ़ की विभीषिका झेलते हैं और ऊपर से बचाव और राहत कार्यों में सुशासनी घोटालों के चलते चूहा खाने को मजबूर हैं। 

  बता दें कटिहार के कदवा प्रखंड में बाढ़ प्रभावित लोगों के चूहा खाने को मजबूर होने की खबर के बाद लालू यादव ने यह ट्वीट किया है और चूहा खाने को शर्मनाक बताया है।

लालू ने कहा कि 5 ट्रिल्यन डॉलर के रामराज्य में डबल इंजन वाली बिहार सरकार मे लोग सरकार की नाकामियों,कुप्रबंधन व तटबंध निर्माण एवं रखरखाव में भ्रष्टाचार के चलते बाढ़ की विभीषिका झेलते है और ऊपर से बचाव व राहत कार्यों मे सुशासनी घोटालों के चलते चूहा खाने को मजबूर है।

क्या है मामला

बाढ़ से प्रभावित कटिहार के कदवा प्रखंड के पीड़ितों को  राहत के नाम पर अबतक चूड़ा भी नहीं मिला है। स्थिति यह है कि लोग चूहा पर ही गुजारा करने को मजबूर हैं।  बाढ़ से बेघर हुए एक परिवार के बुजुर्ग सदस्य ने बताया कि बाढ़ में सबकुछ तबाह हो चुका है। उम्मीद थी की राहत के नाम पर कुछ रसद मिलेगी, लेकिन अबतक कुछ नहीं मिला है। बुजुर्ग कहते हैं कि पेट की आग तो बुझानी ही है। अनाज न सही चूहा ही सही। मजबूरी में ही सही कुछ चूहा मार कर ले चले ,ताकि परिवार के अन्य लोगो को भोजन के नाम पर पेट भरा जा सके।


Suggested News