बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि विवाद में घर को किया आग के हवाले, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

भूमि विवाद में घर को किया आग के हवाले, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार के वैशाली जिले में भूमि विवाद में दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ और लाठियां भांजी गयीं। इस बीच मौका पाकर असामाजिक तत्वों ने एक घर को आग के हवाले कर दिया। घटना पातेपुर थाना के धनकौल गांव की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के घर में आग लगा दी गयी है। साथ ही गांव में जमकर तोड़फोड़ की गयी। इस मामले में एक ही परिवार के आठ लोगों को नामजद करते हुए पातेपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस छानबीन में जुट जाती है। साथ ही पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जायेगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा और उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। घटना रविवार की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, धनकौल गांव में उमेश महतो और सत्यनारायण महतो के बीच भूमि विवाद चल रहा है। 


LAND-DISPUTE-BETWEEN-TWO-FAMILY-IN-VAISHALI-FIR-FILED-AGAINST-8-PEOPLE2.jpg

रविवार को  सत्यनारायण महतो ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उमेश महतो के घर में आग लगा दी। आग से घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया और आग ज्यादा भड़क गयी। इससे न केवल उमेश महतो का घर बल्कि बगल में उनके भाई महेश महतो की गुमटीनुमा दुकान भी जलकर राख हो गयी। हमलावरों ने इसके बाद दहशत फैलाने के लिए गांव में जमकर लाठियां भांजी। घटना के बाद से गांव में दहशत व्याप्त है। गांववाले अप्रिय घटना को लेकर डरे-सहमे हुए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही इस मामले में शामिल सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल देगी। 

Suggested News