बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला सिपाही के साथ छेड़खानी करना मकान मालिक को पड़ा महंगा, जाना पड़ा जेल

महिला सिपाही के साथ छेड़खानी करना मकान मालिक को पड़ा महंगा, जाना पड़ा जेल

BAGHA   : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी के आरोप में मकान मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के पठखौली ओपी में तैनात एक महिला सिपाही ड्यूटी पर जाने के लिए कपड़े बदल रही थी। उसी दौरान उसका मकान मालिक उसके कमरे में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। 

महिला सिपाही का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो पहले तो उसने पैसे का लालच दिया और फिर उसे बर्बाद करने की धमकी देने लगा। 

जिसके बाद पीड़िता द्वारा इसकी सूचना ओपी प्रभारी धर्मवीर कुमार भारती को दी गई। सूचना मिलने के साथ ही ओपी प्रभारी दल के साथ पहुंचे और मकान मालिक महफुज आलम को गिरफ्तार कर लिया। 

वही पूछताछ में उसने अपनी गलती भी स्वीकार कर लिया। जिसके बाद महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया। 

वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए बगहा एसपी राजीव रंजन ने बताया कि महिला सिपाही के साथ उसके मकान मालिक के द्वारा छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। 

महिला सिपाही के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पूछताछ में मकान मालिक ने अपनी गलती स्वीकार किया। जिसके बाद  आज गुरुवार को उसे बगहा उपकारा भेज दिया गया। 

बगहा से माधवेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट

Suggested News