BHAGALPUR : जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भागलपुर के एएसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में छापामारी कर 160 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही गांजा तस्कर सहित तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 2 बजे रात को छापामारी की। जिसमें सफलता हाथ लगी है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मोहम्मद शाहवाज के 32 वर्षीय पुत्र बाबर, उसी गांव के निवासी मोहम्मद नसीम के 31 वर्षीय पुत्र तनवीर और मोहम्मद तोहिद के 28 वर्षीय पुत्र तह्मीद के रूप में की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की माने तो किसी ने उनके घर गांजा छुपा कर रख दिया था। जिसके वजह से उनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल औद्योगिक थाना पहुंचकर एएसपी शुभम आर्य ने तकरीबन 2 घंटे तक जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ में जुटी है।
बताते चलें की बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद राज्य में शराब की तस्करी की जा रही है। उधर शराब के साथ बिहार में दुसरे नशीले पदार्थों का भी कारोबार तेजी से फ़ैल रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है।
भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट