बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में नगर परिषद का चुनाव लड़ेंगी दिवंगत जदयू नेता दीपक मेहता की पत्नी, पति की मौत के बाद राजनीति में कदम रखेंगी

पटना में नगर परिषद का चुनाव लड़ेंगी दिवंगत जदयू नेता दीपक मेहता की पत्नी, पति की मौत के बाद राजनीति में कदम रखेंगी

पटना. जदयू नेता दीपक मेहता की मौत के बाद अब उनकी पत्नी शिल्पी मेहता नगर निकाय के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी। शिल्पी मेहता पहली बार किचन से निकलकर राजनीति में अपना भाग्य आजमाने जा रही हैं। अपने पति के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने लोगों से अपना समर्थन मांगा है। हला ही में जदयू नेता दीपक मेहता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बताते चलें कि दानापुर के नगर उपाध्यक्ष सह जदयू के प्रदेश सचिव दीपक मेहता की हत्या 28 मार्च को अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर दीपक मेहता की पत्नी किचन से निकलकर अब राजनीतिक में अपने पति के सपनों को साकार करने के लिए लोगों के बीच वोट मांगने जाएंगी। अपने पति के हत्या के सदमे से अभी भी वह पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि उनके पति दानापुर dपरिषद क्षेत्र में विकास का एक सपना देखा था। उनके पति की हत्या के बाद वह उनके सपनों को साकार करेंगी। अपने दो बेटा को हॉस्टल में भेजने के बाद अब वे पूरी तरह राजनीति में अपना कदम बढ़ा चुकी है। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि दानापुर नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव एक बड़ा ही चैलेंज भरा काम है।

उन्होंने बताया कि वे चुनाव लड़ने के प्रति कभी भी राजी नहीं थी, लेकिन गांव एवं आसपास के महिलाओं के दबाव के बाद अब पूरी तरह चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने और पति के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने शुक्रवार को महिलाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया है।

Suggested News