बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लातेहार में नक्सली हमला, एक दारोग़ा शहीद, 2 जवान गंभीर रूप से घायल

लातेहार में नक्सली हमला, एक दारोग़ा शहीद, 2 जवान गंभीर रूप से घायल

RANCHI: लातेहार से बड़ी खबर है जहां नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अटैक किया है।नक्सलियों के हमले में एक दारोगा शहीद हो गए हैं।घटना चंदवा इलाके में  रुकैया मोड़ के समीप हाईवे पर घटित हुई है जहां नक्सलियों ने घाट लगाकर PCR वैन पर हमला किया है।

नक्सलियों के हमले में एक एएसआई के शहीद हो गए जबकि 2 पुलिस जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उग्रवादियों व पुलिस के बीच गोलीबारी में पुलिस के एसआई सुकरा उरांव शहीद हो गए। गोलीबारी में शंभू प्रसाद नामक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तत्काल रिम्स, रांची रेफर किया है।

घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस के रीय अधिकारी रात में ही सर्च अभियान में जुट गए हैं।

Suggested News