बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में नीतीश सरकार की सुशासन में कानून - व्यवस्था चौपट, तेजी से बढ़ी हैं आपराधिक घटनाएं : कांग्रेस

बिहार में नीतीश सरकार की सुशासन में कानून - व्यवस्था चौपट, तेजी से बढ़ी हैं आपराधिक घटनाएं : कांग्रेस

GAYA : गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो. विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, विनोद बनारसी, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र सिंह, आदि ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोल, बाला है, नित्य दिन हत्या, लूट, अपहरण, छिनतई का दौर जारी है, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है, आमजन में भय का माहौल कायम है।

मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा में अंधाधुन गोलियां चला कर छह किसानों की निर्मम हत्या, कई घायल, मुंगेर में नौ साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत तथा आंखे फोड़ देने, पीएमसीएच के नर्स से दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं नित्य दिन अखबारों को सुर्खियां बनी हुई है। नेताओं ने कहा कि राज्य में दारू एवं बालू का जम कर गोरखधंधा प्रशासन की आड़ में जारी है। जिसमें आला अधिकारी, सफेदपोश का भी मिलीभगत एवम् संलिप्तता जग जाहिर है। सरकार केवल दिखावा में चंद लोगों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रही है।

नेताओं ने सूबे की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पूर्णकालिक ईमानदार, कर्तव्य निष्ट गृह मंत्री, ईमानदार पुलिस पदाधिकारियों की प्रमुख जगहों पर पोस्टिंग करने, तथा हत्या, लूट, अपहरण मामले में शामिल लोगो को स्पीडी ट्रायल चला कर कठोर सजा देने की मांग सरकार से किया है।



Suggested News