बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लक्ष्मण झूला हुआ बंद , सरकार ने लोगों के आवाजाही पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह

लक्ष्मण झूला हुआ बंद , सरकार ने लोगों के आवाजाही पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह

News4Nation: उत्तराखंड में सरकार ने ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। पीडब्ल्यूडी की सर्वे रिपोर्ट में पुल की मियाद खत्म होने के खुलासे को लेकर सरकार ने यह कदम उठाया है।अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने पुल पर आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश तत्काल जारी कर दिए हैं। 

पुरातन कथनानुसार भगवान श्रीराम अनुज लक्ष्मण  ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। स्वामी विशुदानंद  की प्रेरणा से कलकत्ता  के सेठ सूरजमल झुहानूबला ने यह पुल सन् 1889 में लोहे के मजबूत तारों से बनवाया, इससे पूर्व जूट की रस्सियों का ही पुल था एवं रस्सों के इस पुल पर लोगों को छींके में बिठाकर खींचा जाता था। 

लेकिन लोहे के तारों से बना यह पुल भी 1924 की बाढ़ में बह गया।  इसके बाद पर्यटन के लिहाज से इसको 1930 में और मजबूत  एवं आकर्षक  बनाया गया।

बता दे की हाल ही में पीडब्ल्यूडी के द्वारा सर्वे रिपोर्ट  में यह स्पष्ट किया गया है की पुल की मियाद ख़तम हो गए है।इस रिपोर्ट के आने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पुल पर होने वाली आवा जाहि पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है 

 


Suggested News