बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया आरोप, कहा एमएलसी चुनाव में अलग लड़कर वोट काट रहे हैं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया आरोप, कहा एमएलसी चुनाव में अलग लड़कर वोट काट रहे हैं

BETTIAH : नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव आज बेतिया पहुंचे। जहाँ उन्होंने राजद के एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर बिना नाम लिए उन्होंने कांग्रेस को कोसा और कहा कुछ लोगों को लगता है कि वे हीं बिहार में साम्प्रदायिक ताकतों को रोक सकते हैं। लेकिन सब जानते हैं कि साम्प्रदायिक ताकतों को राजद हीं रोक सकती है। केंद्र में हमलोग उनको हीं सपोर्ट किये थे। लेकिन इस एमएलसी चुनाव में वे खुद अलग लड़ रहे हैं और वोट काट रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा की चंपारण में जब राजद खुद नब्बे के दौर चुनाव लड़ती थी तो हमलोगों को सीटें मिलती थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में चंपारण की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस लड़ी और हार गई। लेकिन लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का हक है। बिहार में सरकार नहीं सर्कस चल रही है। मुख्यमंत्री का विधानसभा स्पीकर से तू-तू मैं-मैं होता है। मंत्री बोलता है कि अधिकारी और चपरासी हमारी बात नहीं सुनते है। ये कौन सी सरकार है। 

उन्होने कहा की लोगों ने एनडीए को पिछले चुनाव में जिताया क्या मिला। लोगों को महंगाई, बेरोजगारी यहीं सब मिला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खुद बोलते हैं कि यहां शराब की होम डिलीवरी होती है फिर सरकार ड्रोन कैमरे से शराबियों को पकड़ती है। सरकार का काम अब यहीं रह गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान में लगे हैं। सरकार का काम सिस्टम सुधारना होता है समाज सुधार का काम सरकार का नहीं होता है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News