बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नई नवेली दुल्हनिया रचेल के साथ पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

नई नवेली दुल्हनिया रचेल के साथ पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम

PATNA : दिल्ली में शादी सम्पन्न होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव आज अपनी नई नवेली दुल्हनिया को लेकर पटना पहुँच गए। जैसे ही तेजश्वी के आने की सूचना कार्यकर्ताओं को लगी। उनके स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया। लोग ढोल नगाड़े बजाकर खुशियाँ मनाते रहे। एयरपोर्ट पर राबड़ी देवी के साथ पार्टी के कई विधायक और विधान पार्षद और कार्यकर्त्ता मौजूद थे। देर शाम पटना आने के बाद तेज्श्वी यादव सीधे राबड़ी देवी के आवास चले गए। 

इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव ने पार्टी के विधायकों, विधान पार्षदों और पार्टी के पदाधिकारियों को आवास पर बुलाया है। आवास पर ही तेजश्वी तमाम विधायकों से मुलाकात करेंगे। 

बता दें की तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने स्कूल की दोस्तरशेल को अपना लाइफ पार्टनर बना लिया। बताया जा रहा है की रशेल व तेजस्‍वी दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्‍कूल में साथ पढ़ते थे। तेजस्वी यादव के बिहार में डिप्टी सीएम का पद संभालने के बाद दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी। फिर बात शादी तक पहुंच गयी। दोनों की शादी के लिए दिल्‍ली के साकेत स्थित मीसा भारती के सैनिक फार्म में भव्‍य तैयारी की गई थी। इस शादी समारोह में लालू परिवार के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हुईं। हालाँकि तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या अपने भाई की शादी में शरीक नहीं सकीं।


Suggested News