बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा राजद के संरक्षण में अपराधियों और माफियाओं की बहार है

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर कसा तंज, कहा राजद के संरक्षण में अपराधियों और माफियाओं की बहार है

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर तंज कसते हुए कहा है कि सरकार के पार्टनर राष्ट्रीय जनता दल का अपराधी एवं माफियाओं को संरक्षण एवं पोषण करने का इतिहास रहा है। सिन्हा ने कहा कि राज्य के सभी लोगों को मालूम है कि बिहार में राजद के संरक्षण में शराब का अवैध व्यापार चल रहा है और उसी कारण शराबबंदी विफल हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मजबूरी है कि वह राजद के अपराधिक कारनामों पर अपना मुंह बंद रखें अन्यथा राजद उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से हटा देगा।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बालू खनन का अवैध कारोबार भी राजद के माफियाओं के संरक्षण में चल रहा है। आये दिनों बालू घाटों पर गोलीबारी, लोगों की हत्या एवं सरकारी आदेशों को धता बताकर अवैध खनन इन माफियाओं की दिनचर्या बन गया है।

सिन्हा ने मोकामा में 27 अक्टूबर को जेवर दुकान में 30 लाख से अधिक की लूट पर कहा कि राजद के गुंडों द्वारा यह ट्रेलर दिखाया गया है। यदि भाजपा को मोकामा की जनता भारी बहुमत से है जीताती है तो यहां अपराधियों पर लगाम लग जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन अपराधियों और माफियाओं के कारनामों पर मुख्यमंत्री की चुप्पी विस्मयकारक है। सिन्हा ने कहा कि देश के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर 27 और 28 अक्टूबर को हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के जिम्मे गृह विभाग का प्रभार रहने के बावजूद ये उस बैठक में सम्मिलित नहीं हुए। मुख्यमंत्री की यह उदासीनता दर्शाता है कि अपराधी एवं माफियाओं पर लगाम कसने में उनकी कोई रुचि नहीं है।

Suggested News