बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मोरबी केबल पुल हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिजनों के प्रति जताई संवेदना

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मोरबी केबल पुल हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिजनों के प्रति जताई संवेदना

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुजरात के मोरबी में हुए केबल पुल हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सिन्हा ने कहा कि यह एक अत्यंत पीड़ादायी घटना है जिसने अचानक और असमय ही कई लोगों की काल कवलित कर दिया। 


उन्होंने कहा की इस दुर्घटना से मन भावुक और व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को चिर शांति और शोकाकुल परिजनों को दारूण दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। सिन्हा ने इस दुर्घटना में लापता लोगों की कुशलता व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।                                          

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण और नमन किया। सिन्हा ने कहा कि ये सरदार पटेल ही थे जिन्होंने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिये अपने सद्प्रयास से एक ऐसी लकीर खींच डाली, जिससे स्वतंत्र भारत का एक नया इतिहास बन सका। उनके बताये मार्ग पर चलकर ही हम देश को एक सूत्र में पिरोते हुए इसे विश्व गुरू बना सकते हैं। राष्ट्र सेवा के लिए उनका समर्पित जीवन देश प्रेम की हमारी प्रेरणा है।

Suggested News