बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में उपचुनाव परिणाम को लेकर बोले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, हर समाज के लोगों को भाजपा से उम्मीद हैं

बिहार में उपचुनाव परिणाम को लेकर बोले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, हर समाज के लोगों को भाजपा से उम्मीद हैं

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि दोनों उपचुनाव में जनादेश का संदेश स्पष्ट बता रहा है कि हर समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से उम्मीद हैं। सिन्हा ने कहा कि राज्य में भाजपा का हर कार्यकर्त्ता एवं नेता जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने हेतु प्रतिबद्ध है। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गॉंधी, लोहिया, जे.पी और डॉ० दीन दयाल उपाध्याय की जाति विहीन समाज एवं भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र की विचार धारा को लेकर भाजपा राज्य में हर परिवार तक पहुचने का संकल्प लेगा और आवश्यकता पड़ने पर बिहार की जनता के हित में भ्रष्टाचारी माहौंल के विरुद्ध एक बड़ा जन आन्दोलन भी करेगा।

सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को लाल किला की प्राचीर से भ्रष्टाचार मुक्त एवं परिवारवाद मुक्त राष्ट्र बनाने का जो अवाहन किया है। भाजपा उसी उदेश्य को जन आन्दोलन में परिणति करने हेतु अपना अभियान चलायेगी।सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता चाहती है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनें।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सिद्धांत विहीन राजनीति करने एवं भ्रष्टाचार अपराध पर मौन धारण करने को लेकर कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है। सिन्हा ने आशंका व्यक्त की है कि उपचुनाव में राज्य की जनता द्वारा राजद के साथ गठबंधन को नकार दिये जाने पर हताशा एवं निराशा में मुख्यमंत्री राज्य को और बदहाली को ओर न ढकेल दें।

Suggested News