बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, कहा पीएम मोदी के जनकल्याण नीति की हुई जीत

कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, कहा पीएम मोदी के जनकल्याण नीति की हुई जीत

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और कुढ़नी के जनता को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। सिन्हा ने कहा कि कुढ़नी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीति, सत्य निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की जीत है।


सिन्हा ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संदेश है। मुख्यमंत्री ने गठबंधन तोड़ कर जनादेश का अपमान किया था। उन्होंने अहंकार एवं स्वार्थ में जिस प्रकार एनडीए गठबंधन सरकार से हटकर अपराध एवं भ्रष्टाचार के पोषक दलों के साथ महागठबंधन में आकर सरकार बनाई है। गोपालगंज एवं आज कुढ़नी की जनता ने उसे नकार दिया है।

सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से जन सरोकार के मुद्दों एवं अपराध भ्रष्टाचार के विरोध में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। सिन्हा ने कहा कि   मुख्यमंत्री में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देकर नया जनादेश प्राप्त करना चाहिए।

वहीँ कुढ़नी में भाजपा के जीत पर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने खुशी जताते हुए कहा की वहां जनता ने महागठबंधन सरकार को करारा जवाब दिया है। अब महागठबंधन को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस जीत से 2024 के चुनाव में भाजपा को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा।

पटना से वंदना शर्मा और कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News