बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा बिहार में जनता राज नही, गुंडाराज का है बोलबाला

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा बिहार में जनता राज नही, गुंडाराज का है बोलबाला

JEHANABAD : बिहार में जनता राज नहीं बल्कि गुंडाराज चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी बिहार को जंगलराज से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब इसी भाजपा ने बिहार के आम जनों को गुंडाराज से भी निजात दिलाने का संकल्प ले लिया है। यह बातें जहानाबाद पहुंचे बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहीं। 


नीतीश सरकार पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने कहा की बिहार में अपराध एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार को नीतीश कुमार जनता राज बता रहे हैं। जबकि आम जनता जान रही है कि बिहार में गुंडाराज चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने जंगलराज से बिहार के लोगों को मुक्ति दिलाई थी। अब भाजपा बिहार के आम जनों को गुंडाराज से भी मुक्ति दिलाएगी। इसके लिए भाजपा ने संकल्प ले लिया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों के साथ गठजोड़ कर लिया है। हालात यह है कि सदन में भी विपक्ष के नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। जब मौका मिलता है तो कभी माइक बंद कर दिया जाता है तो कभी कैमरा नहीं दिखाने का आदेश निर्गत किया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं भी सदन का अध्यक्ष रह चुका हूं और मैंने विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को जितना मौका मिलना चाहिए था। उतना मौका देने का काम किया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। इसका नतीजा है कि कभी आरा में हत्या हो रही है तो कभी वैशाली में हत्या हो रही है। पुलिस कप्तान बदल देने से पुलिस का मनोबल नहीं बदला है। अभी भी पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार की जनता जाति धर्म से ऊपर उठकर बिहार में एक अच्छे सरकार बनाने के लिए आगे आएं और बिहार को अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों के चंगुल से छुड़ाये।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News