बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा स्थित कार्यालय में की भगवान गणेश की पूजा अर्चना, राज्य और देश के समृद्धि की कामना की

नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा स्थित कार्यालय में की भगवान गणेश की पूजा अर्चना, राज्य और देश के समृद्धि की कामना की

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज बिहार विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में आकर आसन ग्रहण किया। इस अवसर पर अमरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री नीतिन नवीन, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक सुरेश रूंगटा, वरिष्ठ नेता सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

विनायक चतुर्थी के इस अवसर पर सिन्हा ने गणेश पूजन कर राज्य एवं देश की समृद्धि की कामना की तथा राज्य में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता सहित सकारात्मक भाव प्रदान करने हेतु प्रार्थना कियें।

सिन्हा ने आशा व्यक्त किया कि राज्य सरकार विकारों से मुक्त होकर समाज के सभी वर्गों के बीच भय-भ्रष्टाचार से मुक्त वातावरण बनाने तथा विपक्ष भी सरकार का अंग है इस संवैधानिक भाव को रखते हुए विरोधी दल को भी उचित सम्मान देगी जिसका पालन भाजपा-जदयू सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह से किया गया। इस स्वस्थ परंपरा के निर्वहन से राज्य की जनता के परेशानियों को दूर करने में कामयाबी मिलेगी एवं लोकतंत्र मजबूत होगा।

गौरतलब है की विजय कुमार सिन्हा बिहार में एनडीए की सरकार रहने तक विधानसभा अध्यक्ष के पद पर थे। उस समाय भी विजय कुमार सिन्हा अपने कार्यालय में गणेश उत्सव का आयोजन करते थे। जिसमें भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती थी। अब नेता प्रतिपक्ष की ज़िम्मेवारी मिलने के बाद भी उन्होंने कार्यालय में पूजा अर्चना किया है। 

Suggested News