बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस भवन दुमका में नेताओं ने की बैठक, 13 मार्च को राजभवन के घेराव की रणनीति पर हुई चर्चा

कांग्रेस भवन दुमका में नेताओं ने की बैठक, 13 मार्च को राजभवन के घेराव की रणनीति पर हुई चर्चा

DUMKA : कॉग्रेस भवन दुमका में जिला कांग्रेस कमिटी दुमका की एक आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमिटी दुमका के पूर्व अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से 13 मार्च को रांची राजभवन घेराव कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक संख्या में काग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल होने के लिए सभी प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में रांची जायेंगे। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि अडानी समूह को केंद्र सरकार द्वारा गलत तरीके से आमजनों के निवेश के पैसे को गलत तरीके से देने के कारण आज निवेशकों के पैसे डूबने के करीब है। इसी को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राजभवन घेरने दुमका जिले से सैकड़ों की संख्या में दुमका से कॉग्रेस कार्यकर्ता 12 मार्च को रांची कुच करेगे। 

बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव प्रो मनोज अम्बास्त, युगल किशोर सिंह, संजीत सिंह, अरविन्द यादव, प्रेम कुमार साह, कृष्ण नंद झा, सत्य नारायण यादव, सहरोज सेख, अली इमाम टिंकू, रोमी इमाम, महबुह आलम, अशोक यादव, कुंदन यादव, पुलुस मुर्मू, छबि दास, खुर्सिद आलम, डेविड मुर्मू, संजय कुमार, उदेश्वर मोहली, दसरथ मंडल, जोसेफ टुडू, पोरेश सोरेन, रोहित रंजन, पिंकू पांडा, सोनातन हेंब्रम, स्टीफन बेसरा, फ्रांसिस मुर्मू, शमिल थे। वही कांग्रेस भवन दुमका में वार्ड नंबर 17 के संजय कुमार रजक ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।  

दुमका से नितिन जॉनी की रिपोर्ट

Suggested News