बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चन्द्रयान 3 की सफलता पर बिहार के नेताओं जताई ख़ुशी, सीएम- डिप्टी सीएम सहित पक्ष- विपक्ष ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

चन्द्रयान 3 की सफलता पर बिहार के नेताओं जताई ख़ुशी, सीएम- डिप्टी सीएम सहित पक्ष- विपक्ष ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

PATNA: अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आज भारत ने इतिहास रच दिया है। आज पहली बार भारत के कदम चांद पर पड़े हैं। इस तरह आज चंद्रयान-3 के लैंड होते ही भारत ऐसा करने वाला अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथा देश बन गया। जबकि भारत चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। वहीं चांद्रयान के लैंड होते ही भारत में जय हिंद और भारत माता की जय से ऊंज उठा। इसके साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई का तांता लग गया है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इसरो को इस एतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चांद पर चन्द्रयान- 3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि, चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है। जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि, चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

नेता प्रतिपक्ष ने ने कहा कि, गर्व का क्षण! आखिर इंतजार पूरा हुआ। 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदें पूरी हुईं। चन्द्रयान ने चाँद पर भारत का नाम हमेशा के लिए अंकित कर दिया है। चन्द्रयान 3 की सफलता की सभी वैज्ञानिकों को और पूरे भारत को कोटि-कोटि बधाई।

वहीं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, विश्व में भारत ने रचा इतिहास चांद पर भारत का डंका, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चंद्रयान-3, देशभर में जश्न का माहौल, ISRO सेंटर में खुशी...  

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, इसरो के वैज्ञानिकों की अटूट मेहनत और उनकी संकल्प शक्ति का परिणाम है। इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई।

Suggested News