जेल में बंद अतिथि शिक्षकों से मिलने पहुंचे वाम एमएलए संदीप सौरभ, नीतीश सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप

जेल में बंद अतिथि शिक्षकों से मिलने पहुंचे वाम एमएलए संदीप स

PATNA: पटना में बीते दिन अतिथि शिक्षकों ने बीते दिन सीएम आवास के पास सेवा से हटाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज करते हुए प्रदर्शन कर रहे 12 अतिथि शिक्षकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। वहीं आज इस मामले में पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ थाने पहुंचकर सभी अतिथि शिक्षकों को हिरासत से बाहर निकाला है।

दरअसल, सोमवार को पटना के प्रतिबंधित क्षेत्र में उग्र प्रदर्शन करने पहुंचे अतिथि शिक्षकों को सीएम आवास के पास से हटाने के क्रम में अतिथि शिक्षकों द्वारा विरोध किया गया था। जिसके आलोक में जिला प्रशासन ने सख्ती इख्तियार करते हुए बल पूर्वक प्रदर्शन कर रहे अतिथि प्रदर्शकारी शिक्षकों को हटाया। जिस दरम्यान विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के मद्देनजर लगभग 12 अतिथि शिक्षकों को कोतवाली थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें थाने लाई थी। जिसकी रिहाई को लेकर मंगलवार को पालीगंज विधायक संदीप सौरभ पटना के कोतवाली थाना पहुंच अतिथि शिक्षकों का हालचाल जाना।

वहीं इसका विरोध करते हुए कहा कि ये सरकार तानाशाही कर रही है। फिलहाल इस मामले में कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि धरना प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अपनी मांगों और बातों को रखने के लिए गर्दनीबाग धरना स्थल बनाया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी तरह के विधि व्यवस्था को क्षति पहुंचाना ये उचित नहीं है।

लिहाजा इसका विरोध करने पर प्रदर्शन में शामिल 12 अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने लाई है। फिलहाल इन्हें 41 दिन के नोटिस के तहत बॉन्ड डाउन कर छोड़ा जा रहा है। लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी ने कहा कि सभी अतिथि शिक्षकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे ऐसी गलती नहीं करने का वादा किया है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट