बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन में लोगों की सेवा में जुटे है विधान पार्षद संजय प्रसाद, चकाई विधानसभा क्षेत्र के असहाय और मजलूम लोगों की ऐसे कर रहे मदद

लॉक डाउन में लोगों की सेवा में जुटे है विधान पार्षद संजय प्रसाद, चकाई विधानसभा क्षेत्र के असहाय और मजलूम लोगों की ऐसे कर रहे मदद

Jamui : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा कर 3 मई तक कर दिया गया हैं। लेकिन मजदूरी करने वाले मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर लोग को काम नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी। 

इन लोगों खाने-पीने को लेकर काफी परेशानी हो रही है। उनकी हालत अब भूखमरी के कगार तक पहुंच चुकी है। जिसको लेकर जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनेता द्वारा बेसहारा एवं असहाय लोगों का मदद जारी है। 

वहीं लॉक डाउन में अपने-अपने तरीके से कोरोना सैनिक लड़ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद लगातार गरीब और असहाय लोगों की मदद में जुटे है।

वहीं उनके इस काम में प्रखंड विकास पदाधिकारी चकाई सुनील कुमार चांद जी, जिला कल्याण पदाधिकारी जमुई प्रो. शंभू यादव, राजीव कुमार वर्मा, ठाड़ी मुखिया दिवाकर चौधरी, नकुल यादव चुलबुल राय, लक्ष्मण रजक, नीरज, नगीना, भगवान राय, दिलीप राय, बजरंगी गुप्ता, विनय सिंह सर्वेश सिंह द्वारा भी पूरा सहयोग किया जा रहा है।

विधान पार्षद और इनलोगों के द्वारा जमुई जिले चकाई विधानसभा क्षेत्र स्थित पंचायतों, चोफला  गांव के 100 परिवार, पंचायत कियाजोड़ी के विभिन्न गांव के 140 परिवार और पंचायत गजही के विभिन्न गांव के 150 परिवार को राशन सामग्री के रुप में चावल, दाल, आलू, बिस्किट, नमक समेत अन्य आश्यकता की वस्तुओं का वितरण किया गया है। 

संजय प्रसाद और इनके साथ लोगों की मदद में जुटे लोगों का कहना है कि लॉक डाउन ने गरीब और असहाय लोगों के सामने घोर संकट खड़ा कर दिया है। संकट की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ है। जबतक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है इनका यह काम निरंतर जारी रहेगा।  

Suggested News