बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के प्रयास में जुटे विधायक डॉ. सुनील, लगाया सैंपलिंग कैंप शहर को करवा रहे सैनेटाइज

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के प्रयास में जुटे विधायक डॉ. सुनील, लगाया सैंपलिंग कैंप शहर को करवा रहे सैनेटाइज

Nalanda : जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 

इधर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रशासन और बिहारशरीफ बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार लगातार काम कर रहे है। विधायक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर रैपिड किट से कोरोना जांच को लेकर सैंपलिंग का कार्य करवाया जा रहा है। 

वही आज उन्होंने शहर को सैनेटाइज करने का अभियान शुरु कराया। नगर के कारगिल चौक के समीप से इस अभियान की शुरुआत की गई। जहां विधायक डॉक्टर सुनील कुमार ने सैनेटाइज टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे नगर को सैनिटाइज करने के लिए 100 टीम बनाए गए है। जो विभिन्न इलाकों में जाकर घर गली और सड़कों को सैनेटाइज करेंगे। डॉ. सुनील कुमार ने सैनेटाइजेसन से काफी हद तक हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते है। 

विधायक ने कहा कि इस वायरस से सुरक्षित रहने का सबसे बड़ा तरीका बचाव है। आप जब भी घर से बाहर निकले मास्क का उपयोग करें। अपने घर को समय-समय पर सैनेटाइज करते रहे। इन सभी उपायों से हम सभी कोरोना से अपने आप के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News