बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

LIFESTYLE TIPS: महिला हो या पुरूष, अगर बाल गिरने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं यह नायाब तरीके, नतीजों से चौंक जाएंगे आप

LIFESTYLE TIPS: महिला हो या पुरूष, अगर बाल गिरने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं यह नायाब तरीके, नतीजों से चौंक जाएंगे आप

N4N DESK: बालों का घना और सिल्की होना उसकी सुन्दरता बढ़ाने में चार चांद लगा देता है। तकलीफ तब बढ़ने लगती है जब लाख उपाय और देखभाल के बावजूद बुरी तरीके से बाल झड़ते है। खासकर मानसून का समय है और ऐसे में हेयर फाल एक आम समस्या है। थोड़े बहुत बाल तो सबके झड़ते है, लेकिन यही अगर नियमित तौर पर गिरना शुरु हो जाए तो यह समस्या चिंताजनक हो जाती है।

महिला हो या पुरूष, बाल गिरने की समस्या से सभी परेशान हैं। विशेष रूप से कोरोनाकाल में यह समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। बाजार में खासतौर पर बाल गिरने से रोकने के लिए शैंपू, तेल, सीरम आते हैं, फिर भी इन सब से बेहतर आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे होते हैं। हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिसके नियमित इस्तेमाल से बहुत हद तक बाल गिरने की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

पढ़िए कुछ खास हेयर केयर टिप्स, जिससे आपके बाल भी हो जाएंगे पहले जैसे लहराते, बलखाते-

  1. अगर आपके बाल कंघी करने से, या केवल हाथ लगाने से ही गिर रहे हो, तो सबसे पहले तेल या शैंपू बदलें।
  2. एलोवेरा का उपयोग सही तरीके से और नियमित तौर पर करें।
  3. एलोवेरा से बालों को सही मात्र में पोषक तत्व के साथ-साथ नमी भी मिलती है।
  4. रोजाना खाली पेट आंवला खाने से आपको झड़ते बालों से छुटकारा मिल सकता है।
  5. अपने खानपान का ख़ास ध्यान रखें। अच्छा खानापान ही बढ़िया सेहत की कुंजी है।
  6. अपनी डाइट में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन युक्त चीजों को शामिल करें।
  7. हफ्ते में दो दिन ऑयल मसाज करें, जिससे आपके बालों को जड़ से मजबूती मिलती है।
  8. प्याज का रस बाल गिरने से रोकने में काफी असरदार है। आजकल मार्केट में खास प्याज के रस के शैंपू उपलब्ध हैं।
  9. बाल धोने से 30 मिनट पहले प्याज का रस लगा लें और उसके बाद माइल्ड शैम्पू से वाश कर लें।

Suggested News