बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM साहेब के लिए खड़ी रह गयी लिफ्ट, वक्त पर इलाज नहीं होने से सचिवालयकर्मी की हुई मौत !

CM साहेब के लिए खड़ी रह गयी  लिफ्ट, वक्त पर इलाज नहीं होने से सचिवालयकर्मी की हुई मौत !

PATNA : क्यासरकारी दफ्तर में सुविधाओं के इस्तेमाल पर आम और खास में फर्क किये जाने की वजह से एक मुलाजिम की मौत हो गयी ?  सचिवालय के कर्मचारियों ने मुख्य सचिव जो पत्र लिखा है उसकी वजह से ये सवाल पूछा जा रहा है।

सहायक की असामयिक मौत के बाद मुख्य सचिव को पत्र

गुरुवार को पुराना सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग में तैनात सहायक ललितेश्वर कुमार को कॉरिडोर में दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हे गयी। सचिवालय कर्मियों के मुताबिक जब ललितेश्वर अचेत हो कर गिरे तो उन्हें तत्काल इलाज की थे और एम्बुलेंस की सुविधा भी नहीं थी। इस वजह से ललितेश्वर कुमार को तत्काल चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। इस घटना के बाद सचिवालय के कर्मचारियों ने मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव और गृह विभाग के प्रधान सचिव को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कुछ मुद्दे उठाये हैं और मुख्य सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कुछ सुविधाओं का बहाल करने की मांग की है। इस पत्र में कर्मचारियों ने जिक्र किया है कि ललितेश्वर कुमार की मौत कैसे हुई। 

कैसे हुई सचिवालय सहायक की मौत ?

ललितेश्वर कुमार सामान्य प्रशासन विभाग के प्रशाखा -18 में सहायक के पद पर तैनात थे। पत्र के मुताबिक 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। इस लिए सामान्य कर्मचारियों के लिफ्ट का प्रयोग वर्जित कर दिया गया था। इसकी वजह से ललितेश्वर कुमार को सीढ़ियों पर चढ़ कर ऊपर अपने दफ्तर के लिए आना पड़ा। मुख्य सचिव को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि जब ललितेश्वर सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे तभी उनकी छाती में दर्द की शकायत हुई। जब वे कॉरिडोर में पहुंचे तो दिल का दौरा पड़ने से अचेत हो कर गिर पड़े।

लिफ्ट की सुविधा नहीं मिली

पत्र के मुताबिक, जब ललितेश्वर अचेत हो कर गिरे तो उनको तत्काल इलाज की जरूरत थी। लिफ्ट का प्रयोग वर्जित था। कैबिनेट की बैठक होने के कारण सचिवालय के उत्तरी और दक्षिणी गेट बंद थे। उस समय एम्बुलेंस की सुविधा मौजूद नहीं थी। इसकी वजह से ललितेश्वर कुमार को अस्पताल पहुंचाने में देर हो गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

 

सचिवालयकर्मियों की मांग

सचिवालयकर्मियों ने अपने पत्र में लिखा है कि विशेष स्थितियों में मुख्य सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी लिफ्ट के हमेशा इस्तेमाल की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा है कि गर्भवती महिलाकर्मी, दिव्यांग, हर्ट पेशेंट, पैर में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लिफ्ट के हमेशा इस्तेमाल की इजाजत मिले। आकस्मिक स्थिति में उत्तरी और दक्षिणी गेट को खोलने की इजाजत दी जाए ताकि किसी बीमार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके। मुख्य सचिवालय भवन में चालक सहित एक एम्बुलेंस हो। यहां एक प्राथमिक उपचार केन्द्र भी खोला जाए ताकि तत्काल किसी को इलाज मिल सके। इलाज के लिए एक निश्चत राशि भी मंजूरी की जाए।

Suggested News