NAWADA : जिले में आज कुदरत ने जमकर कहर बरपाया। जिले कई इलाको में हुए वज्रपात से जहां एक व्यक्ति समेत दो मवेशियों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिन में जिले के कई इलाकों में वज्रपात हुआ। इस वज्रपात में हिसुआ थाना क्षेत्र के बालकिशुन बीघा में 55 वर्षीय वधू यादव की मौत हो गई है। बताया जाता है कि व्रजपात की चपेट में आए वधू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं धनवा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई है।
जिले के उड़ासा गांव में भी आज हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन महिलाएं झुलस गयी। उन्हें इलाज के लिए हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। वही करमचक के एक ही घर के 6 लोग वज्रपात की चपेट में आने से झुलसे गये। यहां एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
जिले में आए तेज आंधी और बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कई जगह सड़के भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण आवागमण भी प्रभावित हुआ है।
नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट