बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विदेशों की तरह पटना में भी देखिए जीवंत स्टैच्यू, बच्चों के साथ बड़े भी खूब कर रहे हैं पसंद

विदेशों की तरह पटना में भी देखिए जीवंत स्टैच्यू, बच्चों के साथ बड़े भी खूब कर रहे हैं पसंद

PATNA : विदेशों में अक्सर सड़क किनारे लोग अनोखे वेशभूषा में स्टैच्यू के रूप में खड़े नजर आते हैं। जिन्हें देखने के बाद यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि उस स्टैच्यू में जान भी हो सकती है। अब ऐसे ही जीवित स्टैच्यू राजधानी पटना में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित सभ्यता द्वार के पास एक युवक ऐसा ही  जीवंत स्टैच्यू के रूप में नजर आ रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह यूनिक  गोल्डन स्ट्रीट बॉय के नाम से मशहूर हो रहा  है।

कटिहार का रहनेवाला है युवक

यूनिक  गोल्डन स्ट्रीट बॉय के नाम से मशहूर हो रहा  परफॉर्मर नयन के इस कला को पटना वासियों ने खूब सराहा है। यूनिक स्ट्रीट बॉय नयन ने बताया है कि उन्हें ये आइडिया  यूट्युब से मिला कटिहार जिले के रहने वाले गोल्डन बॉय स्ट्रीट परफॉर्मर नयन की माने तो उसका जीवन का सफर अबतक  काफी संघर्ष से भरा रहा है। आर्थिक तंगी से गुजरे नयन ने अपने हौंसले की उड़ान को कम नहीं होने दिया। नयन बताते है की वे दिल्ली में रहकर रोजमर्रा  के काम किया करते थे। हाल के दिनों में नयन ने ठाना कि कुछ अलग कर कला के जरिये करेंगे जिसकी शुरुआत नयन यूनिक स्ट्रीट परफॉर्मर ने शुरू की है। 

दरअसल, नयन का यह प्रयास,बिहार के युवाओं और लोगो के लिए  आकर्षण का केन्द्र बन गया है। जिससे उनकी आमदनी बढ़ गई है।  अब इस नयन को लोग गोल्डन बॉय के नाम से जानते है। जिसको देखने पटनावासी पहुँच रहे हैं। लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। वही नयन के इस कला को लोगों ने खूब सराहा है। बच्चे भी इस खूब पसंद कर रहे हैं।

इसके साथ ही नयन अब आर्थिक तंगी से भी उबरने लगा है। बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला नयन बीते 10 दिनों से पटना के ऐतिहासिक जगहों पर स्ट्रीट परफॉर्म कर लोगो को दिलो में राज कर रहा है। इस कला से नयन ने एक अलग पहचान महज चंद दिनों में स्थापित कर ली है। नयन  इस कला से मिले रुपयों को नयन अपने इसी कला में खर्च कर बिहार में अपनी पहचान बनाना चाहता है।




Suggested News