बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

परमात्मा की तरह अन्नदाता भी जीवनदाता, कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा आत्मनिर्भर किसान अभियान का आयोजन

परमात्मा की तरह अन्नदाता भी जीवनदाता, कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा आत्मनिर्भर किसान अभियान का आयोजन

मोकामा. ब्रह्माकुमारीज के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा आत्मनिर्भर किसान अभियान गुरुवार को सम्पन्न हुआ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तेराहा चौक पुराना परशुराम मंदिर के बगल स्थित शिव शक्ति जगदम्बा भवन में हुआ. इस मौके पर पटना से आए ब्रह्माकुमारी अंजु दीदी ने किसानों का उमंग-उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जैसे परमात्मा जीवनदाता है ठीक उसी तरह अन्नदाता किसान भी हमारे लिए जीवनदाता ही है। 

मोकामा के वरिष्ट किसान सह राजनेता राजीव लोचन उर्फ अशोक सिंह ने इस मौके पर ब्रह्माकुमारी अंजु दीदी को मिर्ची, बैंगन, टमाटर के पौधे भेंट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किये. ब्रह्माकुमारीज मोकामा सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निशा दीदी ने सबों को अपने जीवन में शुद्ध संकल्प, श्रेष्ठ भावना, आपस में सहयोग की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सर्व के सहयोग से ही सुखमय संसार आना है।

ब्रह्माकुमारीज बड़हिया सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी दीदी ने आत्मिक शक्ति को बढाने के लिए परमात्मा द्वारा सिखाए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में अनेक किसानों सहित कई माताओं, बहनों, नवयुवकों ने हिस्सा लिया।


Suggested News