बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

काशी, अयोध्या और उज्जैन की तरह विष्णुपद मंदिर के लिए बनेगा अलग कॉरिडोर, केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा - प्रधानमंत्री से करेंगी बात

काशी, अयोध्या और उज्जैन की तरह विष्णुपद मंदिर के लिए बनेगा अलग कॉरिडोर, केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा - प्रधानमंत्री से करेंगी बात

GAYA : उज्जैन, अयोध्या और काशी की तरह अब गया के विष्णुपद मंदिर के लिए अलग कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस बात का आश्वासन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया है। अपने पूरे परिवार के साथ पूर्वजों को पिंडदान करने के लिए गया पहुंची निर्मला सीतारमन ने कहा कि वह इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगी। शुक्रवार को समाजसेवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री गुरुवार को ही गया पहुंची थी। जहां सबसे पहले वह परिवार के साथ वह महोबोधि मंदिर गई और पूजा किया। वहीं उसके बाद वह शुक्रवार को पूर्वजों के पिंडदान के लिए विष्णुपद मंदिर पहुंची थी। उनके साथ माता-पिता और पुत्री थीं। अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने की कामना के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री पिता नारायण सीतारमण और मां सावित्री देवी के साथ विष्णुपद मंदिर से होते हुए फल्गु किनारे देवघाट पहुंची। जहां करीब एक घंटे तक पिंडदान का कार्यक्रम हुआ। 

भाजपा नेताओं संग की बैठक

इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कहा कि भाजपा के विकास के मुद्दे पर देश की जनता का हमेशा समर्थन मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल विकास पर ही जोर दे रहे हैं उन्होंने कहा कि बिहार के लोक काफी  ऊर्जावान और क्रियाशील है। लेकिन आर्थिक रूप से अब बिहार पीछे है।

Suggested News