बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था ने किया पौधों का वितरण, कहा - स्वच्छ सांसों के लिए जरुरी है पेड़

विश्व पर्यावरण दिवस पर लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था ने किया पौधों का वितरण, कहा - स्वच्छ सांसों के लिए जरुरी है पेड़

PATNA : आज विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर तरह तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक किया जा सके। राजधानी पटना में भी इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था के तत्वाधान में दिनांक 5 जून(रविवार) को विश्व पर्यावरण दिवस के लोगों के जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बांटे गए 300 पौधे

 अवसर पर पटना के राजधानी पार्क "इक्को  पार्क", गेट न. 2 पर सुबह 6 .30 बजे से लायन केदार केसरी एवम् लायन मधुबाला मैम के द्वारा पर्यावरण की शुद्धता, संरक्षण के लिए पेड़ पौधे के महत्व की जानकारी एवम् जागरूक करने के उद्देश्य से 300 पौधा वितरण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

इस कार्यक्रम में लायन डॉ सुमन, लायन डॉ हेमा, लायन डॉ राणा संजय, लायन ई मनोज, लायन डॉ विकास कुमार, लायन मणिवाला मधु, लायन भावना के अलावा और गणमान्य लोगो ने बडचढ़ कर बड़े जोश के साथ हिस्सा लिए और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Suggested News