बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक्शन मोड में आ गयी हैं ASP लिपि सिंह, रेड लाइट एरिया से लड़की को बचाया

एक्शन मोड में आ गयी हैं ASP लिपि सिंह, रेड लाइट एरिया से लड़की को बचाया

बाढ़: प्रदेश में जिस प्रकार बालिकागृह से और अन्य जगहों से मानव तस्करी के मामले सामने आ रही है. उसके बाद से पुलिस महकमा भी एक्शन मोड में दिख रही है.  

एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान मानव तस्करी की शिकार लड़की को बाढ़ के रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने नीलम देवी और संजय कुमार नामक दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार भी किया है। ASP लिपि सिंह ने बताया कि एक साल पहले रोहतास की एक लड़की को अगवा कर तस्करी के लिए जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारा गया था। 

रोहतास पुलिस की सूचना पर एएसपी द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान लड़की को बरामद किया गया है। लड़के के परिवार वालो को इस बात की जानकारी दे दी गयी है और वहीं पुलिस आगे की छापेमारी में जुट गयी है.

Suggested News