बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ASP लिपि सिंह की बड़ी कार्रवाई, कट्टा और पिस्टल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

ASP लिपि सिंह की बड़ी कार्रवाई, कट्टा और पिस्टल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

BARH: सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में सकसोहरा और बाढ़ थाना की पुलिस ने दो हथियारों के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में इलाके का एक शराब कारोबारी भी शामिल है। 

सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि सकसोहरा थाना ने एक कट्टा और 17000 रुपए के साथ शराब के नशे में धुत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पहले से अवैध शराब कारोबार के अभियुक्त रहे है। सकसोहरा थाना ने मुन्ना कुमार और जितेंद्र कुमार नाम के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक कट्टा, दो मोबाइल फोन और 17000 नगदी बरामद किए गए हैं। 

वहीं दूसरी तरफ बाढ़ इंस्पेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने बाढ़ थाना के अचुआरा गांव में छापामारी की थी। दरअसल अचुआरा गांव में फायरिंग हुई थी। फायरिंग की सूचना के बाढ़ इंस्पेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने वहां छापामारी की और एक पिस्टल के साथ बल्लभ सिंह को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बल्लभ सिंह पिस्टल लेकर लोगों को डरा रहा था और आतंकित कर रहा था। एसपी ने सकसोहरा और बाढ़ के थानाध्यक्षों को दोनों के खिलाफ शीघ्र चार्जशीट दायर कर स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश दिया है।

Suggested News