बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शराब माफियाओं ने थानाध्यक्ष पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

पटना में शराब माफियाओं ने थानाध्यक्ष पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

पटना. बड़ी खबर पटना से आ रही है। यहां बाढ़ थानाध्यक्ष पर फायरिंग हुई। इसमें थानाध्यक्ष बाल बाल बचे। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष शराब माफियाओं ने फायरिंग की है। यह घटना बाढ़ थाना के लहेरिया पोखर क्षेत्र की है। वहीं इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की गयी है।

बताया जा रहा है कि अर्नाकुलम से शराब तस्करी कर बिहार लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर बाढ़ के लहेरिया पोखर में पुलिस दल बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची। इस पर शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दी। इस दौरान शराब माफियाओंं ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें बाढ़ थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

वहीं फियारिंग कर शराब माफिया वहां शराब छोड़ फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली है। साथ पुलिस शराब तस्कर की जांच शरू कर दी है। बता दें कि बिहार में 6 सालों से शराबबंदी है, लेकिन बिहार में शराब कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। लगातार बिहार में शराब पकड़ी जा रही है।



Suggested News