बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हरियाणा से शराब माफिया जानू राम को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, कई जिलों में शराब तस्करी के दर्ज हैं मामले

हरियाणा से शराब माफिया जानू राम को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, कई जिलों में शराब तस्करी के दर्ज हैं मामले

PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले शराब माफिया जानू राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब माफिया पर मुजफ्फरपुर के सकरा और सारण के रिविलगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। 


बताया जाता है कि बिहार के अलग-अलग जिलों में शराब तस्करी को लेकर सारंग के रिविलगंज थाने में जानू राम के खिलाफ कांड संख्या 270/22 दर्ज किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में टीम ने हरियाणा में कैंप करके इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू किया। 

जिसके बाद पता चला कि जानू राम का हरियाणा में शराब का लाइसेंस ठेका है। शराब का अवैध कारोबार कर जानू राम ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। गठित टीम ने छापेमारी कर जानू राम को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि मद्य निषेध इकाई बिहार के द्वारा बड़े शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 2022 में राज्य के बाहर यह 56 वीं गिरफ्तारी है। मद्य निषेध इकाई बिहार के पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अमित कुमार और पुलिस निरीक्षक सर्वेश्वर नाथ दुबे के सहयोग से जानू राम की गिरफ्तारी की गई है।

Suggested News