बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के चर्चित अपार्टमेंट में चल रही थी शराब की पार्टी, 10 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पटना के चर्चित अपार्टमेंट में चल रही थी शराब की पार्टी, 10 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पटना. बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के चर्च रोड में आनंद विहार अपार्टमेंट के 101 नंबर फ्लैट में छापेमारी में की गयी तो यहां शराब की पार्टी चल रही थी। इस दौरान पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार होली मिलन समारोह के आड़ में अपार्टमेंट में शराब पार्टी की जा रही थी। पार्टी में खलल तब पड़ी, जब पुलिस की उस फ्लैट में दबिश देने आ गयी। इस दौरान पुलिस ने फ्लैट से 10 लोगों को शराब पार्टी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से महंगी शराब की खाली कई बोतलें बरामद हुई हैं। 

बिहार में शराबबंदी के बावजूद कुछ लोग कानून की धज्जिया उड़ा रहे हैं। पकड़ में आए सभी लोग पढ़े लिखे बताये जा रहे हैं। वहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके निजी संस्थानों में अपनी सेवा भी दे रहे हैं। हालांकि अब पुलिस पकड़ में आए सभी लोगों को गिरफ्तार कर शराब कहा से आई है, इसकी जानकारी जुटाने में जुट गयी है।



Suggested News