बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में चित्रगुप्त पूजा पर निबंधन कार्यालय रहेगा बंद, विभाग ने आदेश किया जारी

बिहार में चित्रगुप्त पूजा पर निबंधन कार्यालय रहेगा बंद, विभाग ने आदेश किया जारी

पटना. बिहार के निबंधन विभाग ने चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज पर अवकाश घोषित किया है। कल यानि गुरुवार को विभाग का कार्यालय बंद रहेगा। इसको लेकर विभाग ने आदेश जारी किया है। इससे पहले मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कल ही छठ पूजा की छुट्टी रद्द कर दी थी।

विभाग के निदेशानुसार चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज हेतु घोषित अवकाश तिथि 27.10.2022 (गुरुवार) को सभी निबंधन कार्यालय खोले जाने संबंधी विभागीय आदेश संख्या-5631 दिनांक- 26.10.2022 को निरस्त किया जाता है। चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज हेतु घोषित अवकाश पूर्ववत प्रभावी रहेगा।

बता दें कि कल ही बिहार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने छठ की छुट्टी कैंसिल कर दी थी। छुट्टी के दौरान अभिलेखों का डिजिटाइजेशन एवं मॉडल डीड से संबंधित सभी कार्यों करने का निर्देश दिया गया था। इसको लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी की थी।

अधिसूचना में बताया गया था कि छठ पूजा के लिए घोषित अवकाश अवधियों में सभी निबंधन कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। उक्त दिनों में अभिलेखों का डिजिटाइजेशन एवं मॉडल डीड से संबंधित सभी कार्यों को अद्यतन कर लिया जाना आवश्यक होगा। इस अवधि में यदि कोई दस्तावेज का निबंधन कराना चाहते हैं, तो सामान्य दिनों की तरह निबंधन कार्य किया जाएगा।

Suggested News