बांका के चांदन पुलिस को लगातर बड़ी उपलब्धि हासिल हुआ है.बांका में एसपी डॉ० सत्य प्रकाश के निर्देश पर चांदन थाना पुलिस द्वारा शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए झारखंड बॉर्डर से सटे एरिया में चांदन थाना प्रभारी द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते लगातार सफलता भी मिल रही है वही अहले सुबह करीब 7 बजे चांदन थानाध्यक्ष विष्णु देव कुमार के निर्देश पर एसआई गोरखनाथ और पुलिस बल के साथ वाहन जांच अभियान के दौरान देवघर-कटोरिया मुख्य मार्ग पर तुर्की मोड़ के समीप एक पिकअप वाहन से 40 पेटी विदेशी शराब के साथ एक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार चालक धर्मेंद्र कुमार साह बेगूसराय जिला निवासी सिंघोल पोखर थाना क्षेत्र के सुशील नगर गाँव का निवासी बताया गया है। वहीं प्रभारी थाना अध्यक्ष विष्णु देवकुमार ने बताया कि शराब को झारखंड के देवघर से बेगूसराय ले जा रहा था जिसे एसआई गोरखनाथ के द्वारा वाहन जांच के दौरान पिकअप वाहन में बने बॉक्स की तलाशी लेने पर 40 पेटी 960 बोतल के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गाड़ी के रजिस्ट्रेशन BR 10GA 0368 नंबर से मालिक के नाम पता कर मध् निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालक को बांका जेल भेजा गया। सवाल है कि पूर्ण शराबंदी वाले राज्य में शराब की ितनी बड़ी खेप आखिर पहुंच कैसे रही है।