बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा ने प्रवक्ता-प्रेस पैनलिस्ट के नाम का किया ऐलान, कृष्णा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लोजपा ने प्रवक्ता-प्रेस पैनलिस्ट के नाम का किया ऐलान, कृष्णा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

PATNA: लोजपा ने आज प्रवक्ता-प्रेस पैनलिस्ट और मीडिया प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रिंस राज ने आज प्रदेश लोजपा प्रवक्ताओं एवं मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की है।

लोजपा ने बिहार में 7 लोगों को प्रवक्ता बनाया है। वहीं 14 नेताओं को प्रेस पैनलिस्ट, 1 को मीडिया प्रभारी और 3 नेताओं को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नई लिस्ट में लोजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू को दोबारा मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.इस बार इन्हें दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। मनोनयन पर लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान,कार्यकारी अध्यक्ष राजू तिवारी, लोजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी, राजेंद्र विश्वकर्मा, ओम प्रकाश भारती के अलावे सभी लोजपा नेता ने शुभकामना एवं बधाई दी है।

Suggested News