बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा की बिहार संसदीय बोर्ड का गठन,विधायक राजू तिवारी को बनाया गया अध्यक्ष,देखें सदस्यों की सूची....

लोजपा की बिहार संसदीय बोर्ड का गठन,विधायक राजू तिवारी को बनाया गया अध्यक्ष,देखें सदस्यों की सूची....

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन किया है .पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन किया है.

 गोविंदगंज़ से पार्टी के विधायक राजू तिवारी को बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बोर्ड में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया गया है, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी, संजय पासवान, राज कुमार साह विधायक ,नूतन सिंह विधान पार्षद, सुनीता शर्मा पूर्व विधायक, विनोद कुमार सिंह पूर्व विधान पार्षद, हुलास पांडे पूर्व विधान पार्षद, डॉ रंजीत कुमार सुमन, संजय सिंह समेत 11 सदस्य बोर्ड का गठन किया गया है .

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सभी सदस्य विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी के भावी प्रत्याशियों में से दो दो प्रत्याशियों का चयन कर सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपेंगे.

Suggested News