बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज और मोकामा हत्याकांड मामले की जांच के लिए लोजपा ने गठित की कमिटि, 4जून को टीम दोनो जगहों का करेगी दौरा

गोपालगंज और मोकामा हत्याकांड मामले की जांच के लिए लोजपा ने गठित की कमिटि, 4जून को टीम दोनो जगहों का करेगी दौरा

Patna : गोपालगंज और मोकामा हत्याकांड को लेकर बिहार की राजनीति पूरे उबाल पर है। विपक्ष इनदोनों मामलों को लेकर प्रदेश की नीतीश सरकार पर हमलावर है। अब एनडीए गठबंधन में शामिल लोजपा ने भी इस मामले की जांच के लिए एक कमिटि का गठन किया है। जो जल्द ही इनदोनो जगहों का दौरा कर मामले की जांच करेगा। यह जानकारी लोजपा के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी है। 

कृष्णा सिंह कल्लू ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान के दिशा निर्देश के तहत बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज के द्वार बिहार में घटित दो हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कमिटी का गठन किया गया है।


उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव डा. शनावाज अहमद कैफ़ी के नेतृत्व में इस कमिटि का गठन किया गया है। जिसमें अरविंद सिंह, संजय रविदास, उमाशंकर यादव, विनीता सिंह को शामिल किया गया है। 

वहीं पटना जिला अन्तर्गत मोकामा में दो महादलितों की निर्मम हत्या के जांच के लिए भी 5 सदस्य टीम का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता  प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान करेंगे, उनके साथ कन्हैया कुमार, सतेंद्र सिंह, भुवनेश्वर पाठक, सुरेन्द्र विवेक और विभूति भूषण पासवान होंगे।

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News