बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऑपेरशन लोजपा: महेश्वर हजारी ने 'कैसर' को सेट किया तो बाकी का काम तमाम......पढ़िए अंदर की खबर

ऑपेरशन लोजपा: महेश्वर हजारी ने 'कैसर' को सेट किया तो बाकी का काम तमाम......पढ़िए अंदर की खबर

Patna:  लोजपा अब खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। पार्टी पहले बिहार विधानमंडल से साफ हुई। इसके बाद अब लोकसभा सांसदों ने भी चिराग पासवान से बगावत कर रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को अपना नेता मान लिया है। सिर्फ आधिकारिक घोषणा होना बाकी रह गया है। जो जानकारी है उसके अनुसार लोजपा के 6 सांसदों में 5 सांसद ने पारस को अपना नेता मान लिया है। आखिर यह ऑपरेशन कैसे हुआ हम आपको बताते हैं।

जानकारी के अनुसार पार्टी के 4-5 सांसदों ने रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को अपना नेता मान लिया है। इस खबर के बाद लोजपा में भूचाल मच गया है।आखिर यह सब कैसे हुआ किनका अहम रोल रहा एक-एक बिन्दु पर हम आपको बताते हैं। 


चिराग और उनके सलाहकार से खुश नहीं थे सांसद

दरअसल लोजपा के सांसद हों या नेता कोई भी चिराग पासवान और उनके खास सलाहकार से खुश नहीं थे। रामविलास पासवान के निधन और विधानसभा चुनाव तक तो सभी सांसद मनमसोस कर चुप रहे लेकिन अब चिराग को छोड़ बाकी सांसदों ने अलग होने का निर्णय ले लिया है। बता दें कि हाजीपुर से सांसद पशुपति कुमार पारस 3 दिनों से पटना में थे। पटना में उनकी मुलाकात जदयू के कद्दावर नेता ललन सिंह से हुई।दोनों में काफी देर तक मंथन हुआ। इसके बाद पारस आज सुबह दिल्ली निकल गए। आज ही यानी रविवार की सुबह ljp के कद्दावर नेता सूरज भान सिंह भी दिल्ली गए। रविवार की शाम में सूरजभान सिंह के भाई और नवादा से लोजपा सांसद को भी आनन-फानन में दिल्ली बुलाया गया। वैशाली की सांसद वीणा सिंह पहले से दिल्ली में मौजूद थी। जबकि दिल्ली में पहले से खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर,प्रिंस पासवान मौजूद थे। महेश्वर हजारी ने भी अदा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इसी बीच रामविलास पासवान के रिश्तेदार और बिहार विधान सभा मे उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी भी आनन-फानन में रविवार दोपहर दिल्ली गए। महेश्वर हजारी ने LJP सांसद महबूब अली कैसर को सेट किया और साथ लेकर दिल्ली गए फिर  उच्च स्तर पर मीटिंग कराई। मीटिंग में बात पक्की हो गयी इस तरह से 5 सांसदों ने पशुपति कुमार पारस को अपना नेता मानने पर मुहर लगा दी।

इधर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा में टूट की खबर सामने आने के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने बड़ा हमला बोला है।  हम ने कहा है कि अकेले चिराग ने रामविलास पासवान के सपनों के बंगले में आग लगा दी ।

Suggested News