बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा नेता का बेटा निकला बैंक डकैत, लॉकडाउन में रांची से पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोजपा नेता का बेटा निकला बैंक डकैत, लॉकडाउन में रांची से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nalanda: लॉकडाउन में रांची में छिपे लोजपा नेता के लुटेरे बेटे को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक बैंक डकैती मामले में लोजपा नेता के बेटे शशि को पुलिस कई दिनों से ढूंढ रही थी.

पुलिस की माने तो राजगीर और एकंगरसराय बैंक लूट मामले में लोजपा जिलाध्यक्ष के बेटे शशि पासवान की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी. पुलिस ने शशि के साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची से शशि को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शशि पहले भी बैंक लूट मामले में जेल जा चुका है. 

Suggested News