बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा नेता संजय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए संगठन मंत्री

लोजपा नेता संजय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए संगठन मंत्री

PATNA: लोजपा नेता संजय सिंह की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने वरिष्ठ नेता संजय सिंह को बिहार प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया है। 

लोजपा नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लोक जनशक्ति पार्टी  के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग़ पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ,महबूब अली कैसर,चंदन सिंह एवं सांसद वीणा देवी की मौजूदगी में इन्हें संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी, पूर्व एम एल सी हुलास पांडेय एवं विनोद सिंह और पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, सदस्यता अभियान के अध्यक्ष संजय रविदास पूर्व प्रधान महासचिव डा० शहनवाज़ अहमद कैफी एवं अन्य नेता मौजूद थे।

सवर्ण-दलितों को जोड़ आगे बढ़ेगी पार्टी

 लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार प्रदेश संगठन मंत्री का पदभार महुआ विस के पूर्व प्रत्याशी सह संसदीय बोर्ड के सदस्य संजय सिंह को दी गई है। लोजपा के इस निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि पार्टी प्रदेश में स्वर्ण एवं दलितों को अपने साथ जोड़ कर आगे बढ़ेगी.


Suggested News