बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

LJP में जंग....लोजपा नेता ने चिराग से मांगा इस्तीफा तो प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

LJP में जंग....लोजपा नेता ने चिराग से मांगा इस्तीफा तो प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

PATNA: बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान में नीतीश कुमार को जेल भेजने और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा करने वाले चिराग पासवान की झोपड़ी में खुद की चिंगारी से आग लग गई है। लोजपा के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पार्टी के कई नेताओं ने चिराग पासवान पर विस चुनाव में राजद-कांग्रेस को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है।लोजपा के महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से इस्तीफे की मांग की इसके बाद चिराग के भाई व प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

चिराग से इस्तीफा मांगा तो लोजपा से निकाल दिया

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त होने तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए दल से निष्कासित किया है |

चिराग ने पीए की सलाह पर राजद-कांग्रेस को पहुंचाया फायदा 

चिराग पासवान की नीतियों की वजह से लोजपा में विवाद गहरा गया है. लोजपा के एक महासचिव ने लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान से इस्तीफे की मांग की है। लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने न्यूज4नेशन से बातचीत में कहा है कि चिराग पासवान संस्थापक रामविलास पासवान के बताये रास्ते से भटक गए हैं. ले लोजपा को प्रइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चला रहे हैं. वे अपने एक PA की सलाह पर काम कर रहे हैं. जबकि सांसदों एवं अन्य नेताओं की कोई पूछ नहीं है। सारे समर्पित कार्यकर्ता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे। केशव सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि चिराग पासवान इस बार के विधान सभा चुनाव में राजद-कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए अलग होकर लड़ने का फैसला लिया। इसके पीछे चिराग और उनके पीए का दिमाग था। पार्टी नेताओं से कोई राय नहीं गई थी। 

चिराग पासवान इस्तीफा दें...

लोजपा महसाचिव ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से इस्तीफे की मांग कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं तो पार्टी के कई बड़े नेता अगला कदम उठायेंगे। उन्होंने साफ कर दिया कि पंद्रह जनवरी के बाद लोजपा में बड़ी टूट होगी। 

लोजपा टूट की ओर बढ़ी

इसके पहले लोजपा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता केशव सिंह ने फेसबुक पेज के माध्यम से बगावत का झंड़ा बुलंद किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मुंह खोल दिया तो लोजपा सुप्रीमो कहीं के नहीं रहेंगे। वे कहते हैं कि समय आने पर मुंह भी खोलेंगे और चिराग पासवान ने काम किया है उसे जनता के बीच ला देंगे। लोजपा नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान पर लोजपा को प्रइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम करने का आरोप लगाया है और कहा कि इनका एक पीए है,वही सब कुछ करता है। उसी के इशारे में लोजपा में हर काम होता है। अब चिराग पासवान की क्या मजबूरी है वो तो यही समझें। शायद व्यवसायिक पार्टनर है.

लोजपा रामविलास गुट बनेगा

लोजपा महसाचिव ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर चिराग पासवान की पार्टी में टूट की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा है कि जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में लोजपा में बड़ी टूट होगी।चार सांसद सहित बिहार के लगभग 30 जिलाध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यकारणी एवं राज्य कार्यकारणी के लोग मिलकर बनायेगे लोजपा(राम विलास पासवान गुट)। आगे लिखते हैं कि बिहार प्रदेश लोजपा के हजारों साथियों को तहे दिल से धन्यबाद।जो नये दल के गठन एवं पूज्य राम विलास पासवान प्रति आस्था दिखाई है एवं फोन कर समर्थन देने का बचन दिया है।

मुंह खोला तो कुछ नेता जायेंगे बेउर जेल

लोजपा नेता ने लिखा है,मेरे पोस्ट करने के बाद कुछ लोग मुझे पार्टी से निकलना चाहते है,वे सब बधाई के योग्य है। लेकिन मेरे मुँह खोलते कुछ का नया आशियाना होगा बेउर जेल।



Suggested News