बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा में शामिल हुए कई नेता,प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान ने दिलाई सदस्यता

लोजपा में शामिल हुए कई नेता,प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान ने दिलाई सदस्यता

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कई नेताओं ने आज चिराग पासवान में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज की अध्यक्षता में समस्तीपुर के डॉ उर्मिला सिन्हा एवं देशवर राम अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.नेताओं ने कहा कि चिराग पासवान की लोकप्रियता को देखते हुए वे लोग लोजपा में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस ने बताया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट लागू करने के ऐलान और 43 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा से बड़ी संख्या में लोग लोजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्रवन अग्रवाल, बिहार लोजपा के मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह कल्लू, राजेश भट्ट,  कार्यालय प्रभारी राजेंद्र विश्वकर्मा, सौलत राही ओम प्रकाश भारती, दिनेश राज चंदन यादव कुंदन कुमार मौजूद रहे।

Suggested News